परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पेंशन सहित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा : सोनू राम

समय की ताकत/जसविन्द्र सिंह राज पिहोवा, उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, लाडली व बेसहारा इत्यादि अनेक सम्मान भत्तों के लाभार्थी है। सम्मान भत्ता प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों का परिवार पहचान पत्र बनाया जाना अनिवार्य है। एसडीएम सोनू राम ने कहा कि सभी पेंशनधारक अपना परिवार पहचान पत्र शीघ्र निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवाएं। पेंशन के साथ-साथ अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी लाभपात्रों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपना परिवार पहचान पत्र बनवा लें ताकि उन्हें पेंशन प्राप्ति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ-साथ आमजन की सुविधा के लिए यह भी सूचित किया जाता है कि सभी परिवार पहचान पत्र आधार नम्बर से जुड़े हुए है, परिवार पहचान पत्र बनवाते ही स्वत: ही पेंशन के साथ लिंक हो जाते है।