सरदार भूपेंद्र सिंह जोहर जी के स्वर्गवास पर सांसद रतन लाल कटारिया व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दुख प्रकट किया

समय की ताकत/संजीव बंसल यमुनानगर, सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि बीते शनिवार को गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थानों के संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह जोहर जी का मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में बीमारी के कारण निधन हो गया था। सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि सरदार भूपेन्द्र सिंह जोहर मेरे अच्छे मित्र थे और स्वभाव से सहज और निष्ठावान व्यक्ति थे। जिनका जन्म 13 फरवरी 1933 में हरियाणा के हिसार जिले के मंगली नामक गांव में हुआ था। भूपेंद्र सिंह जोहर अपने पिता सरदार शमशेर सिंह तथा माता देविका जी के बहुत ही लाडले पुत्र थे। सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि विश्वस्तरीय जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के संस्थापक सरदार भूपेंद्र सिंह जी ने अपने जीवन में काम की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से की थी। जोहर साहब के कठिन परीक्षण और दूरदर्शिता में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है यहां तक कि यमुनानगर का कमानी चौक का नामांकरण भी जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के उत्कृष्ट उत्पाद कमानी के कारण ही रखा गया था। सरदार भूपेंद्र सिंह जोहर बहुत दानी स्वभाव के व्यक्ति थे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर दान देते थे और उन कार्यक्रम करने वालों का उत्साहवर्धन किया करते थे। सरदार भूपेंद्र सिंह ने ईमानदार, मेहनती साफ.सुथरी जिंदगी व्यतीत करते थे। उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्घांजलि होगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सरदार भूपेंद्र सिंह जोहर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा भूपेंद्र सिंह जोहर जी ने वर्ष 1973 में गुरु नानक खालसा कालेज की कमान को संभाल कर ना केवल कॉलेज को बुलंदियों तक पहुंचाया बल्कि तीन और संस्थाओं की प्रबंधकीय शिक्षा की जरूरतों को भी पूरा किया। अभी हाल ही में सरदार भूपेंद्र सिंह जोहर की ओर से उन्हें एंबुलेंस भेंट की गई थी ताकि जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क मेडिकल सेवा पहुंचाई जा सके। सरदार भूपेन्द्र सिंह जौहर जी के निधन से संपूर्ण समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। हमारी भगवान से यही प्रार्थना है की इस दिव्यांग आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सन्नी राजपूत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।