तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द आदि लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र से करे सम्पर्क
अपने आसपास के क्षेत्र में बरसात के पानी के पानी को ना होने दे एकत्रित
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि आमजन को कोरोना महामारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए जागरुक रहना होगा तथा सरकार व प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है। ऐसे में सरकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा गत्त जुलाई 2021 माह को डेंगू रोकथाम माह के रूप में मनाया जा रहा है।
सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि डेंगू रोकथाम माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाले ऐंडीज मच्छर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजन यह भी जानकारी दी जा रही है कि यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और केवल दिन के समय काटता है। आमजन को पानी से भरे हुए बर्तन व छतों पर रखी पानी टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखने चाहिए। एक जगह पर पानी को इक_ा न होने दें तथा गंदगी को बिल्कुल भी न फैलने दें। मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देते है, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलने वाले मच्छरों की बढ़ोतरी तेजी से होती है।
उन्होंने कहा कि अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना आदि ऐसे लक्षण दिखते ही प्राथमिकता तौर पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं। आमजन रात के समय पूरी बाजू के कपड़े पहने, मच्छर दानी का प्रयोग करे, सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस (ड्राई डे) मनाए, सप्ताह में एक दिन कूलरों, टंकियों, हौदियों, पशु-पक्षियों के बर्तनों को धोकर व सुखाकर कर दोबारा पानी भरे, ताकि लारवा न पनप सके। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी डेंगू रोकथाम माह के दौरान विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरुक किय जा रहा है।