वैक्सीनेशन के माध्यम से बचें कोरोना महामारी से : डा. कल्सन

समय की ताकत/जसविन्द्र सिंह राज पिहोवा, प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डा. ललित कल्सन ने बताया कि उपमंडल में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रत्येक दिन लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेट किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत उपमंडल पिहोवा में बनाए गए विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। इसके तहत पिहोवा स्वास्थ्य केंद्र पर 32834, सियाना सैदां पर 6820, ठसका मीरांजी पर 8424 व रामगढ़ रोड टीकाकरण केंद्र पर 8092 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इस प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 56170 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है। वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है। लोग भी इस कार्य में भरपूर सहयोग कर रहे है।