धर्मेंद्र संधू ,सिकंदर पाल विर्क/ समय की ताक़त
समाना:पटियाला, सीनियर कप्तान पुलिस पटियाला आई.पी.एस डॉ संदीप कुमार गर्ग की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कप्तान पुलिस ट्रैफिक पटियाला पी.पी.एस श्री पलविंदर सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों से उप कप्तान पुलिस समाना पी.पी.एस श्री जसविंदर सिंह चहिल की निगरानी में सदर समाना पुलिस ने 420 बोतलें नाजायज शराब बरामद की है l सदर थाना परमुख्य एस.आई. अंकुरदीप सिंह ने बताया कि थानेदार सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नवागांव समाना रोड पर गांव बदनपुर के पास नाकाबंदी कर शंका के आधार पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे l जब उन्होंने महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर PB13 S 9075 को शंका के आधार पर रोक कर चेक किया तो गाड़ी में से 360 बोतलें शराब ठेका देशी सौंफिया हरियाणा मारका तथा 60 बोतलें शराब माल्टा हरियाणा मारका कुल 420 बोतलें शराब बरामद हुई l उन्होंने मौके पर ही गाड़ी चालक रजिंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह वासी गांव सफीपुर कलां थाना दिडृबा जिला संगरूर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 181 अ/ध 61,78 (2)1/14 एक्साइज एक्ट थाना सदर समाना दर्ज लिया है l उप कप्तान पुलिस समाना ने बताया के इस तरह हरियाणा राज्य से सस्ती शराब पंजाब लाकर तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी l