नरवाना, 16 फरवरी (मोहित बंसल) अग्रवाल वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सर्राफ के नेतृत्व में बसंत पंचमी के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता के निवास स्थान पर किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई । कई मनोरंजक खेल खेलें गए और गाने बजाने का भी कार्यक्रम किया गया। वैश्य समाज की महिलाओं ने मिल जुलकर अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए और सभी ने व्यंजनों का आनंद लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता व प्रदेश सचिव सोनिया मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज की महिलाएं पहले भी डांडिया नाइट, रक्तदान शिविर, रोटी बैंक व महाराजा अग्रसेन जयंती जैसे प्रोग्रामों में भी भागीदारी करती रही हैं। इसी प्रकार से आगे भी अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा बंसल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला जी व महिला प्रदेश अध्यक्षा सुशीला सर्राफ जी का हमेशा ही एक उद्देश्य रहा है कि राजनीति में भी सभी वैश्य समाज की महिलाओ को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि राजनीति में भी हम आगे बढ़ सकें। सिरसा लोकसभा अध्यक्ष नीलम बंसल ने कहा कि होने वाले आगामी नरवाना नगर परिषद के चुनावों में वैश्य समाज के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का काम हम सभी महिलाओं को करना चाहिए। नरवाना विधानसभा अध्यक्ष प्रियंका गोयल ने सभी महिलाओं का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता प्रदेश सचिव सोनिया मित्तल व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा बंसल सिरसा लोकसभा अध्यक्ष नीलम बंसल, नरवाना विधानसभा की अध्यक्ष प्रियंका गोयल, श्वेता गर्ग, रेखा बंसल, अंजलि, नूतन, अनीता सिंगला अंजू, पुष्पा आदि उपस्थित थी।