टीकमगढ़ जिला ब्यूरो चीफ रहीम खान
जिला टीकमगढ़ तहसील मोहनगढ़ ब्लॉक जतारा की ग्राम पंचायत पंचमपुरा में सरपंच और सचिव व रोजगार सचिव इन सभी की मिली भगत से गांव के भोले-भाले गरीब लोगों के फर्जी जॉब कार्ड बनाकर लाखों रुपए ठगे गए है इस बात की सूचना गांव वालो ने जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को भी लिखित में दी है। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी प्रकार का भ्रष्टाचार अन्य कई पंचायत में हुआ है शिकायत के बाद भी अधिकारी इस और कोई गौर नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के होसले बुलंद है।
