टिकाकरण पूरी तरह सुरक्षित भृमित न हो : कुलदीप माजरा

कैथल ( संजीव कोशिक) 
गुहला में कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीननेशन लगाने की शुरुआत हो चुकी है।सोमवार को सिविल हॉस्पिटल गुहला में प्रथम चरण में 47 कोरोना वॉरियर्स को टिकाकरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग गुहला ब्लॉक प्रधान कुलदीप माजरा ने बताया कि हरियाणा में इस टिकाकरण कार्यक्रम में पहले चरण के दौरान लगभग 2 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टिकाकरण का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नही हैं बस सभी सावधानिया रखने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि ये टिकाकरण बिल्कुल सुरक्षित हैं।और इसको लेकर भृमित नही होना है ।जल्द ही टीकाकरण अभियान के नतीजे जल्द ही हम सब के सामने होंगे।लेकिन पूरी तरह टीकाकरण होने तक मास्क लगाना,दो गज की दूरी बनाए रखना व स्वच्छता पर अनिवार्य रूप से विशेष ध्यान देना होगा।कुलदीप माजरा ने बताया कि आज उन्होंने स्वयं टिकाकरण का लाभ लिया ।सिविल हॉस्पिटल गुहला एसएमओ गुहला डॉ प्रीति सिंगला ने टिकाकरण होने के बाद सर्टिफिकेट देकर के हौसला बढ़ाया।और बताया कि टिकाकरण की दूसरी खुराक इन्ही लोगों को चार सप्ताह के बाद दी जाएगी।