आंगनवाड़ी सहायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार से पच्चीस लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की





बदायूं से पत्रकार सत्येन्द्रपाल की एक रिपोर्ट

बदायूं जिले के उघैती थाना के अंतर्गत केवली गांव की आंगनवाड़ी सहायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई । आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे बदायूं जिले के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी राजपाल कश्यप । पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा पीड़ित परिवार को सरकार पच्चीस लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।