डॉ नरेन्द्र कुमार शर्मा बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के पानीपत जिला के नए अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र (समय की ताक़त) भारतीय पत्रकार कल्याण मंच राजिस्टर्ड  राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र ने पानीपत के वरिष्ठ पत्रकार डॉ नरेन्द्र कुमार शर्मा को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का पानीपत जिला का नया अध्यक्ष बनाया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री    महासचिव मेवा सिंह राणा ओर प्रचार सचिव संजीव बंसल ने  डॉ नरेन्द्र  कुमार शर्मा को मंच की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा विगत कई वर्षों से मंच से सक्रिय रूप से जुड़े हुए  है।