पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल एक नेकदिल इंसान थे: किशोरी लाल बंसल

नरवाना: 15 जनवरी (मोहित बंसल) वीरवार रात्रि राज्यसभा के पूर्व सदस्य 91 वर्षीय पंडित रामजीलाल जांगड़ा का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व हजकां अध्यक्ष मास्टर किशोरी लाल बंसल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल  एक नेकदिल व साफ़ सुथरी छवि के इंसान थे। बंसल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और स्वर्गीय भजनलाल के सबसे नजदीकी रहे रामजीलाल हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की राजनीति के एक जमाने में प्रतीक पुरुष रहे हैं। उनके निधन पर राजेश आजाद, मदन लाल, मनोज अत्री, मनोज पांचाल सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।