ग्राम सचिवालयों में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का दिखाया जा रहा है लाईव प्रसारण : सीईओ कमलप्रीत कौर



संजीव /समय की ताकत

कैथल, 21 दिसंबर, जिला परिषद की सीईओ व जिला में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की नोडल अधिकारी कमलप्रीत कौर ने बताया कि इस बार कोविड-19 के चलते अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का लाईव प्रसारण ग्राम सचिवालयों के माध्यम से किया जा रहा है। ब्रह्मï सरोवर पर हर रोज होने वाली महा आरती व अन्य कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है, ताकि जिला वासी ऑनलाईन कार्यक्रमों को देख सके और अपनी सहभागिता भी दर्ज कर सके। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को 48 कोस की परिधि में पडऩे वाले सभी तीर्थों पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्य सांय साढ़े 5 बजे किया जाएगा। इतना ही नही गांव क्योड़क के कोटि-कूट तीर्थ पर दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को ही दोपहर 12 बजे जिला के विभिन्न स्कूलों के 2500 छात्र-छात्राएं ऑनलाईन व्यवस्था से जुड़कर ग्लोबर चैंटिंग का हिस्सा बनेंगे। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के  दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व कार्यक्रमों का आयोजन महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में हो रहे हैं।  
  • घर पर बैठकर सोशल मीडिया पर देखें गीता महोत्सव कार्यक्रम
जिलावासी घर पर बैठकर ही अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से यू टयूब पर इंटरनेशनलगीतामहोत्सव, फेसबुक पर इंटरनेशलगीतामहोत्सव2020 तथा ट्वीटर आईजीएमकेकेआर2020 पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंटरनेशलगीतामहोत्सव डॉट इन, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूकेयूआरयूयूकेएसएचइटीआरए डॉट जीओवी डॉट इन तथा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट 48केओएसकेयूआरयूकेएसएचइटीआरए डॉट कॉम वैबसाइट से जुड़कर गीता के संदेश को देख व सुन सकते हैं।