भारत बंद के दौरान उझाना के किसान की मौत

नरवाना: 8 दिसंबर (मोहित बंसल) मंगलवार को भारत बंद के दौरान गांव उझाना व गढ़ी के बीच चल रहे धरने में गांव उझाना के किसान किताब सिंह चहल की मौत हो गई। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। किसानों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और उनकी मांगे मानने तक गांव उझाना में रोड जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय किसान किताबसिंह धरने में गया था अचानक उसकी तबीयत बिगड गई और उसने दम तोड दिया। उझाना गांव के किसान रामपाल ने बताया कि जब सरकार मृतक को शहीद का दर्जा, एक सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद नहीं करती वह दाह संस्कार नहीं करेंगे। समाचार लिखे जाने तक गांव उझाना में किसान पहुंच रहे थे जब कि कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था।