कैथल, 07 दिसंबर (समय की ताकत /संजीव कौशिक) उपभोक्ता के जाली हस्ताक्षर व बोगस दस्तावेजों का प्रयोग करके सीवन निवासी एक व्यक्ति की करीब 2 लाख 10 हजार रुपए नकदी हड़पने के मामले में थाना गुहला पुलिस द्वारा सिसाना जिला सोनीपत में दबिश देकर आरोपी को गिरफतार कर लिया गया। गिरफतार किया गया आरोपी सहारा ईंडिया परिवार की गुहला ब्रांच का भूतपुर्व मैनेजर बताया गया है, जिसे कंपनी द्वारा पहले ही उसके पद से हटाया जा चुका है। हड़पी गई नकदी की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का सोमवार को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीवन निवासी रैमल दास द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक में दी गई शिकायत के बाद की गई जांच उपरांत पुलिस द्वारा 27 जून 2019 को थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। पिडि़त की शिकायत अनुसार उसने 30 मार्च 2016 को सहारा ईंडिया परिवार कंपनी एजैंट सतपाल निवासी सीवन की मार्फत 2 लाख 10 हजार रुपए की एफडी करवाई थी, जो 15 हजार रुपए के हिसाब से 14 किस्तों में राशी जमा करवाई जा चुकी थी। 13 माह पूर्ण होने पर रैमल दास के पास एजैंट सतपाल आया तथा पोलिसी पासबुक व आधारकार्ड की फोटो कॉपी लेकर बोला की आपका नीयत समय पूरा हो चुका है, आपको आपको आपका पैसा मिलेगा। 3 माह बीतने उपरांत भी नकदी नहीं मिलने पर एजैंट व उपभोक्त गुहला ब्रांच मैनेजर नरेंद्र कुमार से मिले तो उसने कहा कि 1-2 माह और लग जाएगा तथा ऐसा करते-करते एक वर्ष बीतने उपरांत भी मैनेजर नरेंद्र उनको गुमराह करता रहा। रैमल दास द्वारा जब सजगता का परिचय देते हुए सहारा ईंडिया के परिवार के रिजनल ऑफिस अंबाला में संपर्क किया गया तो वहां से उसे पता चला कि गुहला ब्रांच प्रबंधक द्वारा अलग-अलग समय दौरान उसके फर्जी हस्ताक्षर करके सारी पॉलिसी ब्याज सहित कैश करवा ली। तदोपरांत कंपनी द्वारा की गई कार्रवाई दौरान नरेंद्र को उसके पद से हटा दिया गया था, तथा ब्रांच को गुहला से पेहवा सिफ्ट कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस जांच दौरान पॉलिसी 23 नवंबर व 30 दिसंबर 2017 को कैश होनी पाई गई, तथा रिकार्ड अनुसार मच्यौरिटी फार्म के हस्ताक्षर मेल नहीं खाने पाए गये। थाना प्रबंधक गुहला एसआई बीरभान की अगुवाई में मामले की जांच सहायक उपनिरिक्षक जयपाल की टीम द्वारा करते हुए गांव सिसाना में दबिश देकर करीब 43 वर्षीय आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी सिसाना को भादंस. की धारा 406,467,468,471,120बी अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का 7 दिसंबर को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।