- सेवानिवृत्ति के पश्चात सेवा को समर्पित किया जीवन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र पिछले ढाई वर्षों से निरंतर और नियमित रूप से जरुरतमंदों को भोजन वितरण के कार्य में जुटी हुई है। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से यह कार्य संपन्न हो रहा है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के मार्गदर्शन नेतृत्व और दिशानिर्देशों से रोटी बैंक जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जहां पुलिस का विशेष सहयोग मिल रहा है वहीं जनसाधारण का सहयोग अतुलनीय है। पुलिस से सेवानिवृत्त होने के पश्चात उप निरीक्षक कर्म चंद ने अपने जीवन को जनसेवा को समर्पित कर दिया है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीता, अशोक कुमार, राहुल आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया।
