कुवि प्रशासन द्वारा कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना को दी विदाई पार्टी



कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर (समय की ताकत /संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार 6 दिसम्बर को कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को कुलपति कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने डॉ. नीता खन्ना से औपचारिक बातचीत की एवं विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।डॉ. नीता खन्ना ने इस विदाई कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुवि प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 28 माह के कार्यकाल में सदैव ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया है। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के दौरान उनको कुलपति के रूप में सेवा करने का जो मौका मिला उसमें उन्होंने हमेशा विश्वविद्यालय के हित में कार्य किया। उनकी प्राथमिकता में कर्मचारियों व छात्रों का हित सर्वोपरि रहा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ब्लैंडिड मोड में परीक्षा एवं ऑनलाईन दाखिले के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया।कार्यक्रम का विधिवत् संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी ने डॉ. नीता खन्ना के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया। डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी, महिला छात्रावास की चीफ वार्डन डॉ. नीलम रानी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया व मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने डॉ. सीआर जिलोवा ने कोविड-19 के दौरान डॉ. नीता खन्ना के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बताया व उनके व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार प्रकट किए।इस मौके पर नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, डीन आफ कॉलेज प्रो. अनिल वोहरा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. अनिल मित्तल, आईटी सेल इंचार्ज प्रो. सुनील ढीगड़ा, प्राक्टर प्रो. रमेश भारद्वाज, प्रो. आरके देसवाल, प्रो. मोहिन्द्र चांद, प्रो. सीसी त्रिपाठी, डॉ. चांद राम जिलोवा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. नीलम रानी, डॉ. महासिंह पूनिया, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, राजेश सोबती, कुलपति के ओएसडी राजकुमार सरदाना, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. पंकज गुप्ता, पृथ्वी सिंह सैनी, राजपाल आदि मौजूद रहे।