संजीव /समय की ताकत
कैथल, 22 दिसंबर, उपायुक्त सुजान सिंह ने देर सायं शहर में जींद रोड पुल के नीचे तथा रेलवे स्टेशन के नजदीक का दौरे के दौरान ठंड के इस मौसम में बैठे व्यक्तियों को कंबल दिए और साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में सभी सुविधाएं मौसम अनुकूल हों। कोई व्यक्ति इस मौसम में महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र के नजदीक बने रैन बसेरे में आश्रय ले सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि आसपास सर्दी के दिनों में अगर कोई जरूरतमंद व्यक्ति बिना गर्म कपड़े के नजर आता है तो उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए। एक इंसान ही दूसरे इंसान के काम आता है। परोपकार की भावना सभी को अपने मन में रखनी चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करके आत्म संतुष्टिï का अनुभव होता है और अध्यात्मिक दृष्टिïकोण से भगवान भी उस व्यक्ति के परोपकार का फल जरूर देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ शहर की सामाजिक संस्थाएं भी जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि मुहैया करने में कार्य कर रही है। अपनी डयूटी के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के विषयों से भी हमें जुड़े रहना चाहिए। एक अधिकारी के रूप में नही, बल्कि एक इंसान के रूप में दूसरों की मदद करें। इस मौके पर रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल आदि मौजूद रहे।