महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने किया भारत बंद का समर्थन



नरवाना, 7 दिसम्बर (मोहित बंसल) किसान देश का अन्नदाता है, उसको भी अगर अपनी फसल का निश्चित दाम लेने के लिए सड़क पर बैठकर आंदोलन करना पड़े, तो समझो कि देश  तरक्की के राह पर नहीं चल सकता। यह कथन हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  तीन कृषि कानून लाकर किसान को सड़क पर लाना चाहती है, जिसका किसान पुरजोर विरोध कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में केवल हरियाणा-पंजाब के किसान ही नहीं है। बल्कि पूरे देश का किसान खड़ा है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के भारत बंद का समर्थन करती हैं और आमजन से अपील करते हैं कि किसानों के आंदोलन में दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कर अपना सहयोग दें। वहीं भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को दिखा दें कि किसानों के साथ आमजन भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है।