जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने गांव अमीन में मिश्री चौपाल का किया शिलान्यास



कुरुक्षेत्र 7 दिसम्बर (समय की ताकत /संजीव बंसल) जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से गांव अमीन में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए और विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। इस गांव में केन्द्र सरकार की तरफ से भी तीर्थ स्थलों पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी गांव अमीन में मिश्री चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, सरपंच पूनर्वसु ने 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मिश्री चौपाल के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की तरफ से अभी हाल में ही कुरुक्षेत्र जिले के प्रत्येक जिप वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सम्मान रुप से विकास कार्य किए जा रहे और ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस जिले में जिला परिषद के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सरपंच पुनर्वसु ने मेहमानों का स्वागत कर विकास कार्यों पर विकास डाला। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, जिला मंडलाध्यक्ष रजनीश खासपुर, सचिव बलबीर सिंह, सुभाष चौहान, बलबीर सिंह, मल्खान सिंह, राजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, मनोज कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।