मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की डयूटी में बाधा डालने वाले दोनों आरोपी गिरफतार

  • नशा शराब में गाड़ी चलाने कारण होनी पाई गई दुर्घटना
  • पढ़े-लिखे दोनो युवक मिले सडक़ मध्य शराब पीते हुए  




रवि गोयल /समय की ताकत
कैथल, 22 दिसंबर, मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की डयूटी में बाधा डालने वाले दोनों आरोपियों को थाना सदर पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया। दोनों आरोपी नशा शराब में मदहोश मिले, जो सडक़ मध्य अंग्रेजी शराब की बोतल रखकर शराब सेवन कर रहे थे। उच्च शिक्षित दोनों युवक उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को गाड़ी का मिस्त्री साथ में ना लाने कारण गाली-गलौच करते हुए हाथापाई पर उतर आए थे। दोनों आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये।
        पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रौल रुम कैथल की मार्फत थाना सदर पुलिस को सुचना मिली कि, कुरुक्षेत्र रोड़ फ्लाईओवर गांव ग्योंग के पास एक गाड़ी दुर्घटना होने कारण पलट गई। जानकारी मिलते ही मुस्तैदीपुर्वक कार्रवाई दौरान त्वरित एक्शन लेते हुए एचसी जयपाल, ईएचसी जैब सिंह व एसपीओ जेठा तथा होमगार्ड राजेश की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर एक कुरुक्षेत्र साईड से आ रही एक स्वीफ्ट गाडी रोड़ डिवाईडर से टकराई हुई मिली। जिसके पास दो नवयुवक अंग्रेजी शराब की बोतल रखकर सरेआम शराब सेवन कर रहे थे। पूछताछ दौरान युवकों की पहचान श्रवण व अमन दोनों निवासी हिसार के रुप में हुई। दोनों युवक उच्च शिक्षित थे, जिनमें से एक युवक कुरुक्षेत्र विश्वविधालय लॉ कालेज से अपनी डिग्री लेकर आ रहा था।  अपने साथ गाड़ी मिस्त्री ना लाने कारण सहायता के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से उलझते हुए गाली गलौच करके दोनों युवक हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर काबु करके नियमानुसार कार्रवाई तहत दोंनों की मैडिकल जांच करवाई गई। जहां से थाना सदर पुलिस के सबइंस्पेक्टर रमेश कुमार द्वारा दोनों आरोपी भादसं. की धारा 186,332,353,506,34 तथा आबकारी अधिनियम तहत गिरफतार कर लिए गये।
  • पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चालकों व आमजन से अपील की है कि, स्वम् तथा अन्य नागरीकों के जानमाल की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए शराब का सेवन करके वाहन ना चलाए। धूंध मौसम के चलते अपने वाहन को धीमी गति में चलाए, तथा डीपर व फॉगलाईट का प्रयोग करें। उन्होंने आह्वान किया कि दुपहिया व हल्के वाहन चालक समुचित रुप से यातायात नियमों की पालना करें, ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे तथा उनकी अमूल्य जान का बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि रात के समय अपने वाहन के खराब होने तथा अन्य किसी भी स्थिती में वाहन को सडक़ पर खड़ा ना करके सडक़ से नीचे खड़ा करें, ताकी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।
धुंध मौसम के चलते सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतू टै्रफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर तथा आवारा पशुओं के सींग व गले पर लगाई गई रिफ्लैक्टर टेप 
धुंध के मौसम को देखते हुए 22 दिसंबर को टै्रफिक पुलिस की टीम द्वारा सडक़ो पर आने-जाने वाले वाहनों के आगे-पीछे तथा आवारा पशुओं के सींग व गले पर रिफ्लैक्टर टेप लगाई गई है, ताकी सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रबंधक यातायात सबइंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह ने बताया कि एसपी लोकेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश अंतर्गत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा पुराना बस स्टैंड कैथल, पेहवा चौंक, ढ़ांड चौंक, भगत सिंह चौक कैथल तथा अन्य मार्गों पर जाकर थ्रीव्हिलर, टै्रक्टर-ट्राली, ट्रक, रेहडी तथा अन्य वाहनों सहित करीब 350 वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लैक्टर टेप लगाई गई। उक्त सभी स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लैक्टर टेप लगाने के अतिरिक्त सींग विहिन छोटे पशुओं के गले पर रिफ्लैक्टर टेप पहनाई गई, ताकी सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।