कुरुक्षेत्र 7 दिसम्बर (समय की ताकत /संजीव बंसल) जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कुरुक्षेत्र व जिला रैडक्रास कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इसमें संस्थानों ने बहुत बढ़ चढक़र भाग लिया, जिसमें जिला रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र, किड्जी प्लानेट स्कूल सेक्टर 3 व जेनेसिस क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड 96 एससीओ सेक्टर 17 कुरूक्षेत्र ने अपने स्टाफ के साथ झंडा दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। सूबेदार रविंद्र कौशिक ने बताया कि 7 दिसम्बर उन सैनिकों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने युद्ध के दौरान शहादत हासिल की है और उन सैनिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं कल्याण के लिए देश का हर नागरिक अपना योगदान दे कर अपने सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कुरुक्षेत्र से सूबेदार रुलदा राम व सूबेदार रविंद्र कौशिक ने सभी को झंडा लगाया और सभी ने सैनिक कल्याण फंड बॉक्स में सहयोग राशि डाली। जेनेसिस क्लास इंचार्ज रोबिन सिंह ने कहा कि हमें आज सैनिकों के लिए कुछ करने का अच्छा मौका मिला है हम चाहेंगे कि हर वर्ष हमें यह मौका मिले। किडजी स्कूल के डायरेक्टर सरदार परमिंदर सिंह ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने पूरे स्टाफ के साथ हाथ में तिरंगा लेकर इस दिन को धूमधाम से मनाया। जिला रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र के सहायक सचिव रमेश चौधरी ने अपने सारे स्टाफ को फ्लैग लगाकर योगदान दिया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कुरुक्षेत्र की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये सहयोग सैनिकों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
