परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य को सभी अधिकारी व कर्मचारी लें गंभीरता से, पीपीपी बनाने के कार्य का प्रतिशत बढ़ाएं : डीसी सुजान सिंह
December 08, 2020
जिला में अब तक 1 लाख 58 हजार 82 परिवारों का डाटा हुआ है अपडेट
बाकि रहे परिवार भी कॉमन सर्विस सैंटर से जल्द बनवाएं अपना परिवार पहचान पत्र
कैथल, 8 दिसंबर (राजेश कुमार /समय की ताकत ) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि परिवार पहचान पत्र का डाटा डैसबोर्ड पर अपडेट करने का कार्य अधिकारी शीघ्र अति शीघ्र पूरा करे। इस जिले में सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ 1 लाख 20 हजार 620 परिवारों का डाटा शीघ्र डैसबोर्ड पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करे। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस विषय को लेकर सरकार और प्रशासन गम्भीरता से कार्य कर रहे है। जिन परिवारों ने अभी तक अपना परिवार पहचान पत्र नही बनवाया है, वे भी अपने नदजीकी कॉमन सर्विस सैंटर पर जाकर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा लें। उन्होंने कहा कि जिला कैथल में कुल 2 लाख 78 हजार 702 परिवारों में से 1 लाख 58 हजार 82 परिवारों का डाटा डैशबोर्ड पर अपडेट हुआ है, जिसका प्रतिशत 56.72 है। बाकि रहे 1 लाख 20 हजार 620 परिवारों के डाटा को भी जल्द अपडेट करवाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं वे अपनी अधीनस्थ सभी कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र बनवाएं, ताकि राज्य में जिला का रैंक अच्छे स्थान पर आ सके। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत ढांड में 14 हजार 648, गुहला में 15 हजार 768 परिवार, कैथल में 28 हजार 280, कलायत में 16 हजार 249, पूंडरी में 17 हजार 746, राजौंद में 13 हजार 520, सीवन में 25 हजार 113 परिवारों के पहचान पत्रों को अपडेट किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत चीका में 6 हजार 388, कैथल में 21 हजार 727, कलायत में 2 हजार 753, पूंडरी में 3 हजार 342, राजौंद में 1512 परिवारों का डाटा अपडेट किया गया है। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई मेरा परिवार मेरी पहचान योजना के तहत जिला के सभी परिवारों के पहचान पत्रों का अपडेटेशन होगा। भविष्य में हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही बीपीएल कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्घावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेंगे। अधिकारी व कर्मचारी परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरते। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आह्वïान किया कि वे सभी अपने अपने विभागों में किसी कार्य के लिए आने वाले लोगों का परिवार पहचान पत्र बनवाने के साथ-साथ जागरूक भी करें, ताकि सभी लोग अपने परिवार पहचान पत्र बनवा सके और योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपना परिवार पहचान पत्र बनावाना है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सैंटर से बनवा सकता है।
परिवार पहचान पत्र की समीक्षा बैठक 11 को
आगामी 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में नगराधीश सुरेश राविश की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र की रिव्यू बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी नगर परिषद व नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी व सचिव, कॉमन सर्विस सैंटर के जिला प्रबंधक शामिल होंगे।