- संजीव बंसल /समय की ताकत
कुरुक्षेत्र 22 दिसम्बर, रेलवे ऐलिवेटिड टै्रक परियोजना का कार्य 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भूमि पूजन करने के उपरांत शुरु कर दिया जाएगा। इस परियोजना को आगामी ढाई वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वे मंगलवार को देर सायं अपने निवास कार्यालय पर एचआरआईडीसी के जीएम गुलशन, निदेशक पुनित, डीजीएम प्रोजैक्ट अमरजीत के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर लम्बे प्रयास किए गए और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से योजना को अमलीजामा पहनाया गया है। एचआरआईडी के अधिकारी विधायक सुभाष सुधा द्वारा परियोजना को लेकर किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक के प्रयासों से ही यह परियोजना सिरे चढ़ पाई है। अब इस परियोजना का कार्य 25 दिसम्बर को शुरु कर दिया जाएगा और ढाई सालों में पूरा कर लिया जाएगा।
