सीईओ कमलप्रीत कौर जिला परिषद भवन के हॉल में सांसद आदर्श ग्राम योजना समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना (द्वितीय) के तहत गांव कठवाड़ व हजवाना हेतू 2024 तक की ग्राम विकास योजना तैयार की जाएगी, जिसके तहत गांव में विकास होगा। सभी अधिकारी संबंधित गांव में ग्रामीणों से संपर्क करके उनकी आवश्यकता अनुसार प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतू शिविर भी लगाए जाएं। गांवों हेतू तैयार किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव की कार्य के उपयुक्तता (फिजिबिल्टी) के आधार पर ही तैयार करें। इस मौके पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता केके बाटला, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, बीएस वधवा, एसडीओ सतीश नारा, डॉ. गौरव पुनिया, एलडीएम आरके कटारिया, कार्यक्रम अधिकारी कमलेश गर्ग, सूर्य प्रकाश, अनित कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
