नारायण सेवा संस्थान ने दी मीनू को निशुल्क व्हीलचेयर



नरवाना, 7 दिसम्बर (मोहित बंसल) नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा मीनू सुपुत्री राजकुमार गर्ग बाबा कुंडी नरवाना को दी गई निशुल्क व्हीलचेयर। शाखा प्रभारी धर्मपाल गर्ग द्वारा बताया गया कि मीनू जिसकी उम्र 35 वर्ष है वह अपने पांव से चल नहीं पाती थी उन्होंने नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना से संपर्क किया और अपनी व्यथा शाखा प्रभारी के सामने रखी। गर्ग द्वारा नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रकल्प ओं को आगे बढ़ाते हुए इस बात को तुरंत संज्ञान में लिया गया और धर्मपाल गर्ग के पिता श्री देवराज गर्ग की पावन पुण्यतिथि पर मीनू को निशुल्क व्हीलचेयर थाना शहर नरवाना के प्रभारी महेंद्र सिंह, दीपक कंसल जेई हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन वह गर्ग द्वारा प्रदान की गई। एसएचओ महेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना बहुत ही अद्भुत सेवा के कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हम सब नारायण सेवा संस्थान के साथ हमेशा सेवा के कार्यों में तत्पर हैं। जब मीनू को व्हीलचेयर प्रदान की गई दीपक कंसल जी उसकी प्रस्तुति को देखकर भावुक हो गए उन्होंने कहां की दुनिया के ऐसे दुख देखकर हमें बहुत दुख होता है हम सभी से प्रार्थना करते हैं ऐसी सेवा प्रकल्प ओं में हमें सदैव आगे तत्पर रहना चाहिए। इन्हीं सेवा प्रकल्प में शाखा नरवाना 17 जनवरी को दिव्यांग भाइयों के लिए विशाल निशुल्क शिविर का आयोजन कर रही है।