भाजपा की टीम एसवाईएल के मुददे पर एक दिन के उपवास के लिए मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा की अगुवाई में जीन्द रवाना हुई



नरवाना, 19 दिसम्बर (मोहित बंसल) भारतीय जनता पार्टी मण्डल नरवाना की टीम एसवाईएल के मुददे पर एक दिन के उपवास के लिए मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा की अगुवाई में जीन्द रवाना हुई। मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है और पंजाब की कांग्रेस सरकार असवैंधानिक तरीके से उस पर कब्जा किए हुए है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के हिस्से का पानी छोड़ देना चाहिए। नरवाना मण्डल की पूरी टीम जीन्द में एक दिन के उपवास पर बैठी है। इस टीम में महामंत्री मोहन गुप्ता व राकेश जांगडा एडवोकेट, संजू चौपड़ा, उप प्रधान शिव कुमार शर्मा व एडवोकेट नीरज भ्यान, संजीव सैन, डा० राकेश, डा० विरेन्द्र चौपड़ा, राजेश शर्मा पूर्व मण्डी प्रधान, राममेहर मोर, धर्मबीर बाता, प्रदीप चौशाला, सन्नी चुघ, विनोद गर्ग, ईश्वर गोयल, सज्जन गर्ग आढ़ती, प्रैस प्रवक्ता विकेश तागरा, राजीव शर्मा, विनोद, रतिराम, महाबीर बैरागी, सुनील शर्मा, वीरभान ग्रोवर, सोनू वाल्मीकि, उपेन्द्र गर्ग, अनीता सैन, जसपाल कोविद आदि उपवास में शामिल हुए।