नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा शिविर की तैयारियां जोरों पर



नरवाना, 7 दिसम्बर (मोहित बंसल) नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा मकर सक्रांति के पर्व के उपलक्ष में दिनांक 17 जनवरी 2021 को विशाल निशुल्क पूर्व जन्मजात पोलियो जांच व चयन एवं अंगविहीन, जिन्होंने दुर्घटना में अपने हाथ पांव गवां दिए हैं उन्हें कृत्रिम अंग लगाने हेतु शिविर के आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शाखा प्रभारी धर्मपाल गर्ग ने बताया कि इस शिविर हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दी गई हैं, इसके साथ साथ आज मानव मित्र मंडल शाखा नरवाना द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मानव मित्र मंडल ने अपने पदाधिकारियों सहित इस शिविर के लिए अपना भरपूर उत्साह दिखाया और शिविर में सहयोग देने हेतु शाखा नरवाना को अपना विश्वास दिलाया। गर्ग ने बताया कि यह शिविर हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शिविर होगा जिसमें हमारे दिव्यांग भाई इस शिविर का भरपूर लाभ उठा सकेंगे और कृत्रिम अंग लगवा कर अपने पांव पर चल पाएंगे। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन आनी शुरू हो गई है आप अपना रजिस्ट्रेशन शाखा नरवाना के किसी भी पदाधिकारी को करवा सकते हैं और इसके साथ-साथ टिंकू प्रिंटिंग प्रेस कृष्णा गली नरवाना में भी करवा सकते हैं। ऐसे बच्चे जो जन्म से चल नहीं पाते वह भी अपना चेकअप आए हुए विशेष डॉक्टरों द्वारा करवा सकते हैं जिन भी बच्चों का चेकअप के दौरान ऑपरेशन हेतु चयन होगा उन्हें उदयपुर भेज कर निशुल्क ऑपरेशन करवा दिया जाएगा शाखा नरवाना सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। शाखा नरवाना व समस्त हरियाणा वासी नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संस्थापक कैलाश मानव अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रशांत अग्रवाल का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है जिन्होंने ऐसा शिविर हरियाणा प्रांत में नरवाना को दिया है। शाखा प्रभारी धर्मपाल गर्ग ने  सभी नरवाना निवासियों से निवेदन किया कि श्री इस शिविर में अपना सहयोग कर पुण्य लाभ कमाएं।