दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, जब तक वैक्सीन नही-मास्क का करना है निरंतर प्रयोग : विधायक असीम गोयल


अम्बाला (दीपक शर्मा)  
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कोविड 19 के दृष्टिगत आमजन में मास्क पहनने के प्रति जागरूकता आए, इस उद्देश्य से आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अम्बिका देवी मंदिर अम्बाला शहर के नजदीक मास्क व सैनिटाइजर वितरित करते हुए लोगों को इसके लिये प्रेरित किया। उन्होंने इस मौके पर राहगीरों को भाजपा कार्यकर्ताओं की सहायता से मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने का काम किया। इससे पहले उन्होंने अम्बिका देवी मंदिर में जाकर आरती में भाग लिया व भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
श्री गोयल ने इस मौके पर कहा कि जब तक कोई वैक्सीन नही बनती, हमें मास्क का निरंतर प्रयोग करना है, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी की स्वंय पालना करनी है और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोविड 19 के दृष्टिगत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जा रहा है। हमें इस अभियान में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करना है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें भीड-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना है और यदि जाना भी है तो मास्क का जरूर प्रयोग करना है। मास्क व अन्य सावधानियां बरतकर हम कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने हाथों को पूरी तरह से सैनिटाइज करना है। दो गज की दूरी का ध्यान रखना है और सभी को इन आवश्यक हिदायतों के बारे में प्रेरित करना है।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना छिब्बर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल, अमन सूद, गुरप्रीत कौर, रजनीश भल्ला, नितिन संत, रिंकल गुजराल, प्रवेश वर्मा, विनोद जांगड़ा, अभय जैन, श्याम सुंदर, संजय भंवर, वरिन्द्र भंवर, निखिल कांगड़ा, शुभम सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो नम्बर 1 व 2