कुरुक्षेत्र (समय की ताकत/ संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित किया एक को गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित मनोज उर्फ गोलू पुत्र मामराज वासी अमरगढ़ मंझाड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 दिसंबर 2020 को सोनू पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी अमरगढ़ मंझाड़ा ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 29 नवंबर 2020 की रात को उसकी मोटरसाईकिल नं. HR07K8458 डिस्कवर को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। दिनांक 7 दिसंबर 2020 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के हवलदार इशम सिंह, बलदेव सिंह व सिपाही संजीव कुमार की पुलिस टीम अपराध तलाश के संबंध में पीपली चौंक पर मौजुद थी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिनांक 29 नवंबर 2020 की रात को डिस्कवर मोटरसाईकिल चोरी करने वाला व्यक्ति कुछ समय बाद मोटरसाईकिल को युपी में बेचने के लिए उमरी के रास्ते से युपी की तरफ जाएगा। जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उमरी चौंक पर नाकाबन्दी करके एक लड़के को डिस्कवर मोटरसाईकिल सहित काबु किया। जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मनोज उर्फ गोलू पुत्र मामराज वासी अमरगढ़ मंझाड़ा बताया। पुलिस की गहनता से पुछताछ पर उसने बताया कि उसने यह मोटरसाकिल उसके गांव अमरगढ़ मंझाड़ा से दिनांक 29 नवंबर 2020 की रात को को चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया। जिसको माननीय अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
