संजीव बंसल /समय की ताकत
कुरुक्षेत्र 22 दिसम्बर, ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के गीता यज्ञ के साथ 21 दिसम्बर को किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता की उदगम स्थली ज्योतिसर में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी तीर्थ पर स्थित अक्षय वट वृक्ष करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। इस तीर्थ पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा और 25 दिसम्बर को सम्पूर्ण गीता पाठ होगा।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी आचार्य नरेश कौशिक द्वारा विद्यार्थियों को गीता पाठ करवाया गया है। इस गीता पाठ में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थी नीरज शर्मा, रजत शर्मा, यमन शर्मा, अभिषेक, संदीप, नवीन, निखिल शर्मा आदि ने गीता पाठ के दौरान गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर के गीता पाठ का भी सीधा प्रसारण प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सदस्य सचिव एवं राज्यपाल की सचिव जी अनुपमा व उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता पाठ 25 दिसम्बर तक चलेगा तथा महोत्सव के समापन समारोह पर 25 दिसम्बर को ही दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ भी ज्योतिसर में किया जाएगा। इन तमाम कार्यक्रमों का प्रसारण केडीबी और महोत्सव की वेबसाईट पर देखा जा सकता है।
