नरवाना, 23 दिसम्बर (मोहित बंसल) नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा नरवाना की सेवा प्रकल्पों को देखते हुए 17 जनवरी को नरवाना में लगने वाले विशाल निशुल्क शिविर के लिए सहायतार्थ मिठन सुपुत्र रामेश्वर गांव सीसर ने रूपए 5000 की राशि प्रदान की। नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना के प्रभारी धर्मपाल गर्ग ने बताया कि मिठन जोकि अपने पांव से लाचार था 2015 में नरवाना में जब पहला शिविर लगा तो उसमें इसका चेकअप किया गया और डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन के लिए कहा गया। मिठन बाल्मीकि को शाखा नरवाना द्वारा ऑपरेशन हेतु उदयपुर भेजा गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका सफल ऑपरेशन हुआ उनके माता-पिता ने ऑपरेशन के बाद मेहनत करके उसकी एक्सरसाइज करवाई जिसके परिणाम स्वरूप आज मिठन पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने पांव पर भली-भांति चल रहा है और इसके साथ साथ परिवार के मन में नारायण सेवा संस्थान के प्रति सेवा के भाव जागृत हुए और समय-समय पर यह परिवार संस्थान की सेवा में सदैव तत्पर रहता है समस्त नरवाना निवासी व हरियाणा प्रांत के वासी परम श्रद्धेय परम पूज्य डॉक्टर कैलाश मानव जी संस्थापक नारायण सेवा संस्थान उदयपुर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल जी का इस सेवा कार्य के लिए हम सभी दिल से आभार व्यक्त करते हैं और शाखा नरवाना आश्वासन दिलाती है समय-समय पर ऐसे सेवा के कार्य संस्थान के सानिध्य में हमेशा चलते रहेंगे।