- विनोद कुमार गौतम आगरा मंडल ब्यूरों चीफ
फिरोजाबाद, प्रधान की मनमानी के चलते गांव मदनपुर वासियों में काफी रोष झलक रहा है। इस गांव में स्कूल की दीवार कुछ दिनों में चटकी, सीमेंट रखा रखा ही खराब हो गया। शौचालयों का काम अधूरा पड़ा है। पानी की समस्या बिकराल हो गई है। गांववासियों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई उचित कार्यवाही ना हुई तो वे प्रधान सेकेटरी के खिलाफ धरने पर बैठेगें। गांव में पिछले पांच साल में विकास कोसो दूर रहा।जहां एक और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री विकास की गंगा बहाने की बात करते हैं लेकिन गांव मदनपुर में उल्टा देखने को मिल रहा है विकास केवल कागजो में है धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।
