अम्बाला, 3 दिसम्बर (दीपक शर्मा) महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि पूजा साड़ी सेंटर के नजदीक फ्लाई ओवर के नीचे दो बच्चियां ठंड के मौसम में सडक़ के किनारे बैठी पाई गई थी। उन्होंने जिला बाल संरक्षण यूनिट के माध्यम से मौके पर विजिट करवाई ताकि बच्चियों की देखभाल एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आश्रय सम्बन्धी सुविधा प्रदान करवाई जा सके। इस मौके पर बच्चियों से बातचीत भी की गई तथा उसी समय बच्चियों के माता-पिता भी पंहुच गये। अभिभावकों को समझाया भी गया। अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में वे स्वंय अथवा अपने बच्चों से भीख नही मंगवाएंगे व उनका भली प्रकार से पालन-पोषण करेंगे।