कुरुक्षेत्र 3 दिसम्बर (संजीव बंसल) राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र में रेडक्रॉस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दो विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याखान के दौरान लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सहायक प्रोफेसर सतबीर सिंह व सहायक प्रोफेसर नरेश कुमार ने अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए। सतबीर सिंह कहा कि हमेशा जिंदगी में आलोचना को स्वीकार करे। आलोचना से डरे नहीं बल्कि यह समझे की ये आलोचना ही आपको जिंदगी में ऊंचा उठाती है। नरेश कुमार ने एक प्रेरणात्मक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इच्छा शक्ति के बल पर हर चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। जीवन में सकारत्मक सोच को बनाए रखे चाहे हालत कैसे भी हो।
एसोसिएट प्रोफेसर डा. मीनाक्षी ने कहा कि हर साल विश्व में 3 दिसम्बर का दिन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है, दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना। हर साल इस दिन दिव्यांगों के विकास, उनके कल्याण के लिए योजनाओं, समाज में उन्हें बराबरी के अवसर मुहैया करने पर गहन विचार विमर्श किया जाता है। व्याख्यान के अंत में सुनील कुमार ने छात्राओं को सामाजिक एवं कानूनी यथार्थ स्तिथियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दिव्यांग समाज को दयाभाव की आवयश्कता नहीं है बल्कि इन्हे आपके सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। इस मौक पर मोनिका, डा. इकबाल कौर, बीरेंद्र कौर, सीमा पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।