डॉ. संजीव शर्मा ने संभाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार



कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर (समय की ताकत /संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को कुलसचिव के रूप में कार्यभार संभाला। डॉ. संजीव शर्मा ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण करने के पश्चात्् हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विकास के लिए वे बेहतरीन कार्य करेंगे व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की पहचान बने इसके लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के सहयोग से सार्थक कदम उठाएंगे।