नरवाना, 7 दिसम्बर (मोहित बंसल) भारत विकास परिषद शाखा नरवाना ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाते हुए पूरे भारत में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रामायण को जानो ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें शाखा नरवाना ने एक बार फिर गौरव लहराते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाखा नरवाना के सम्माननीय सदस्य रमेश सिंगला ने द्वितीय और उनकी धर्मपत्नी रजिला सिंगला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाखा नरवाना परिषद के पंच मूलभूत सिद्धांत संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण के साथ संस्कार सिद्धांत में भी हमेशा कार्यरत रहती है। भारत विकास परिषद द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र में आयोजित इस परीक्षा में सभी शाखाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में पूरे देश में परिषद के 7000 सदस्यों ने हिस्सा लिया जिसमें शाखा नरवाना को द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में साहिल सिंगला को भी सांत्वना पुरस्कार मिला। भारत विकास परिषद द्वारा विजेताओं को श्री राम दरबार जडि़त चांदी के सिक्के और सपरिवार अयोध्या यात्रा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संगठन मंत्री जियालाल बंसल, शाखा सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, महिला प्रमुख श्वेता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुरेश मित्तल, संरक्षक डॉ विनोद गुप्ता, प्रांत प्रकल्प प्रमुख संजय चौधरी, मीडिया प्रभारी राजेश टांक, डॉक्टर भूप सिंह, राजेंद्र पाल गुप्ता, जयभगवान मित्तल, प्रवीण गोयल, अरुण अग्रवाल, दीपक सिंगला, अवदेश शर्मा, जय भगवान गोयल, लैब टेक्नीशियन दया कुमार, राहुल शर्मा व प्रतियोगिता के विजेता रमेश सिंगला व रजिला सिंगला मौजूद थे। इस प्रतियोगिता के परिणाम हेतु सभी परिषद परिवार के सदस्य भारत विकास परिषद सेवार्थ लेबोरेटरी में इक_ा हुए और परिणाम आते ही परिषद परिवार ने शॉल उढ़ाकर विजेता रमेश सिंगला और रजिला सिंगला को बधाई दी । प्रत्येक सदस्य ने रमेश सिंगला और रजिला सिंगला, साहिल सिंगला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
