अनुदान पर खरीदे गए पराली प्रबंधन यंत्रों का 9 व 10 दिसंबर को करवाएं भौतिक सत्यापन : डीडीए डॉ. कर्म चंद



कैथल, 8 दिसंबर  (संजीव कौशिक/ समय की ताकत ) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि इन सीटू क्रोप रेजिडयू मैनेजमेंट योजना 2020-21 के अंतर्गत किसानों द्वारा अनुदान पर खरीदे पराली प्रबंधन यंत्र का भौतिक सत्यापन 9 व 10 दिसंबर को कैथल नई अनाज मंडी में करवा लें। उन्होंने बताया कि गत 27 नवंबर 2020 तक बिल पोर्टल पर अपलोड करवाने उपरांत कार्यालय में जमा करवा दिए हैं तथा अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अभी तक नही करवाया है वे भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्र जैसे स्ट्रा बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक, जीरो ड्रील मशीन, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, शर्ब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिवर्सिबल एमबी प्लो, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रा, चौपर, थ्रेडर, मल्चर खरीदे हैं वे भौतिक सत्यापन 9 व 10 दिसंबर को जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में करवा लें। इसके बाद भौतिक सत्यापन के लिए कोई मौका नही दिया जाएगा तथा अनुदान राशि की पात्रता भी रद्ध कर दी जाएगी।