रवि गोयल /समय की ताकत
कैथल, 22 दिसंबर, जिला पुलिस द्वारा 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक एक पखवाड़े के लिए शराब व मादक पदार्थ तस्करों तथा अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार विशेष मुहीम चलाई गई है। अभियान के प्रथम दिन ही पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी काबु किए गये है। जिनके कब्जे से 1.640 किलोग्राम चुरापोस्त, एक अवैध लोडिड पिस्तौल, 75 पव्वे व 17 अद्दे देशी शराब तथा 190 लीटर लाहण बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेश अनुसार एंटी नारकोटिक सैल के एसआई जोगिंद्र सिंह व एएसआई रामपाल सिंह की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त जानकारी मिलने उपरांत सत्तु राम उर्फ सतपाल निवासी डेरा चाणचक के मकान पर दबिश दी गई, जहां से पुलिस को देखकर संदिगध व्यक्ति द्वारा मकान की पिछली साईड से फरार होने का प्रयास किया गया। जिसे सतर्क पुलिस द्वारा एक पोलिथिन सहित काबु कर लिया गया। मौके पर तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई तहत ली गई तलाशी दौरान आरोपी सत्तु के कब्जे से एक किलो 640 ग्राम चुरापोस्त बरामद होने उपरांत थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को एएसआई जयपाल सिंह द्वारा गिरफतार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि उपरोक्त आरोपी इससे पुर्व वर्ष 2007 दौरान एक किलो 900 ग्राम चुरापोस्त सहित पुलिस द्वारा काबु किया गया था, तथा उक्त मामले में आरोपी माननीय न्यायालय द्वारा सजायाब किया जा चुका है।
- तीन शराब खुर्दो सहित 4 काबु, 75 पव्वे, 17 अद्दे देशी शराब व 190 लीटर लाहण बरामद
प्रवक्ता ने बताया कि एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेश की अनुपालना करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस के एचसी दर्शन सिंह की टीम द्वारा शाम की गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर करनाल रोड स्थित एक खोखा में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी संजय निवासी पुंडरी के कब्जे से 38 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। एक अन्य मामले में सिविल लाईन पुलिस के एसआई भीम सिंह की टीम द्वारा ढ़ांड बाईपास चौंक कैथल के पास दुकान में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी जयभगवान निवासी किठाना के कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। तीसरे मामले में सिविल लाईन पुलिस के एचसी मंजीत सिंह की टीम द्वारा हुड्डा सै. 18 कैथल में दुकान पर खुर्दा चला रहे आरोपी मनमोहन सिंह उर्फ मोहन निवासी चीका हाल किराएदार फ्रैंडस कालोनी के कब्जे से 17 अद्दे व 2 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया चौथे मामले में थाना पुंडरी के एचसी राजेश कुमार की टीम द्वारा डस्क गश्त दौरान एक ठोस सुचना मिलने उपरांत कुलविंद्र सिंह निवासी हजवाना के मकान में बने पशु बरामदा से आरोपी कुलविंद्र को काबु कर लिया गया, जिसके कब्जे में 2 ड्रमों से 190 लीटर लाहण बरामद किया गया।
- सीआईए-1 पुलिस द्वारा शराब ठेकेदार अवैध लोडिड पिस्तौल सहित गिरफतार, असला उपलब्ध करवाने वाला साथी भी गिरफतार
एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीआईए-1 पुलिस के एचसी रणदीप सिंह की टीम शाम के समय गांव सेगा क्षेत्र में मौजूद थी। प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कैथल बाइपास चौराहे नजदीक पैदल जा रहे संदिगध नरवीर उर्फ काला निवासी उचाना जिला जींद को काबु कर लिया गया। गांव नरड़ में शराब ठेका चला रहे उपरोक्त आरोपी की तलाशी दौरान उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद होने पर थाना तितरम में मामला दर्ज करके आरोपी को एचसी राजेश कुमार द्वारा गिरफतार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसको असला उपलब्ध करवाने वाले गांव नरड़ निवासी प्रदीप को पुलिस द्वारा तत्पर कार्रवाई दौरान दबिश देकर गिरफतार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये।
- अवैध असला स्पलायर काबु
सीआईए-टू पुलिस के हेडकांस्टेबल बलकार सिंह द्वारा आरोपी साहिल खान निवासी मंडी आदमपुर जिला हिसार को शस्त्र अधिनियम अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया, जिसे मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 नवंबर को सीआईए-टू पुलिस द्वारा 315 बोर अवैध पिस्तौल सहित आरोपी सुनील निवासी बालु को काबु करने उपरांत की गई पूछताछ दौरान उसको अवैध असल उपलब्ध करवाने वाले साहिल खान की पहचान कर ली गई थी।
