कैथल ( रवि गोयल/ संजीव कौशिक) नशा तस्करो की धरपकड के लिए एसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहीम अंतर्गत बुधवार की शाम राजौंद पुलिस द्वारा एक आरोपी को काबु कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। वीरवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बस स्टैंड संतोखमाजरा मौजुद थी। सहयोगी सुत्रों से एक गुप्त जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा अनाज मंडी सेरधा में दबिश देकर संदिगध दर्शन सिंह निवासी पाई को काबु कर लिया गया। सुचना देकर मौके पर बुलाए गए नायब तहसीलदार राजौंद भुप सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पोलोथीन से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे थाना राजौंद पुलिस के एसआई शमशेर सिंह द्वारा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफतार कर लिया गया। 3 दिसंबर को आरोपी न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।