बैंक लूट कांड का आज आगरा पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट कांड के मुख्य आरोपी समेत 5 लोगो को गिरफ्तार किया

विनोद कुमार गौतम ब्यूरो चीफ आगरा मंडल
आपको बता दें कि बीते दिनों ताजनगरी आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र की रोहता ब्रांच की इंडियन ओवरसीज बैंक में चार अज्ञात बदमाशो द्वारा करीब 57 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था,बदमाशो में बैंक कर्मचारियों को बंधक बना कर असलहों के बल पर बैंक में रखा कैश लूटकर फरार हो गए थे।
वही आगरा पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए करीब आधा दर्जन टीमें बनाकर बदमाशो की धरपकड़ शुरू कर दी थी,वही आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बैंक लूट कांड का मुख्य आरोपी समेत 5 लोगो को अभी गिरफ्तार कर  लिया गया है जिसमे 2 महिलाये भी शामिल है,अभी तीन बदमाशों की तलाश जारी है,पकड़े गए अभियुक्तो से 32 लाख 20 रु की रकम,मोटरसाइकिल व असलाह बरामद किए गए है।