- राजस्थान व एमपी से खरीद कर पंजाब में ले जा रहे थे नशा
- 6 कट्टो से 80 किलो डोडापोस्त तथा 2 कट्टो से 32 किलो चुरापोस्त सहित लाखों रुपए मूल्य का 112 किलोग्राम नशा बरामद
- तस्करी में प्रयुक्त 620 बैग बिनौला लदा ट्रक व स्वीफट डिजायर गाड़ी जब्त
- पंजाब निवासी सभी 4 तस्करों का सोमवार को न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक दलशेर सिंह, एसआई रणजीत सिंह, हेडकांस्टेबल बलकार सिंह, एचसी जिले सिंह, एचसी नरेश कुमार सिपाही निर्मल सिंह व राकेश कुमार की टीम द्वारा रात्रीकालीन गश्त दौरान तितरम मोड के पास मौजूद थी। एक गुप्त सुचना मिलने पर तितरम मोड नी ओवरब्रिज शुरु होने वाले बिंदु पर रात्री करीब 10:20 बजे नाकाबंदी शुरु की गई। जहां कुछ देर बाद नरवाना साईड से आई संदिगध स्वीफट गाडी को रुकवा कर चालक कुलदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी महौब्बत पुर जिला पटियाला तथा कंडक्टर साइड बैठे उसके साथी हरचरण सिंह उर्फ चन्ना निवासी फतेहमाजरी जिला पटियाला पंजाब को काबु कर लिया गया। मौके पर बुलाए गये नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष जब गाडी की नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत तलाशी ली गई तो गाडी की डिग्गी में रखे 6 काले रंग के कट्टो से कुल 80 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुचे एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा आरोपियों को गिरफतार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ दौरान कबूला कि वे यह नशा जयपुर राजस्थान से खरीद कर पंजाब में बेचने के लिए तस्करी कर रहे थे।
एसपी ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-टू के सबइंस्पेक्टर रनबीर सिंह, ईएसआई जयकरण, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील व सिपाही पुनीत की टीम रात्रीकालीन गश्त दौरान पिंजूपुरा आईटीआई के पास मौजूद थी। जहां एक गुप्त सुचना उपरांत पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए नरवाना की तरफ से आए एक ट्रक को रुकवाया गया, जिसमें 620 बैग बिनौला लदा हुआ था। पुलिस द्वारा सुचना उपरांत मौके पर रात्री करीब 1:10 बजे पहुंचे नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई तहत ली गई तलाशी दौरान ट्रक केबिन में रखे दो कट्टो से 32 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। ट्रक चालक की पहचान गुरनाम सिंह तथा परिचालक सीट बैठे युवक की पहचान जोगा सिंह दोनों निवासी समाना पंजाब के रुप में हुई। पूछताछ दौरान आरोपियों द्वारा नादेड़ महाराष्ट्र से बिनौला लोड करने उपरांत रास्ते में एमपी से नशा खरीदना कबुला गया। आरोपियों को मौके पर पहुंचे सीआईए-टू पुलिस के एएसआई जसवंत सिंह द्वारा गिरफतार करके गाडी जब्त कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया दोनों मामलों में गिरफतार किए गये चारों आरोपियों का सोमवार को न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे व्यापक पूछताछ की जा रही है।

