नगर निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता ने आज शहर के वार्ड नम्बर 3, 4, 5 में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

अम्बाला, 3 दिसम्बर (दीपक शर्मा) नगर निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता ने आज शहर के वार्ड नम्बर 3, 4, 5 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमें सर्विस लाइने, नई अनाज मंडी, कमल विहार, तम्बाकू फैक्ट्री रोड, जैन कालेज रोड, काली माता मंदिर रोड, फायर स्टेशन चौक, नावल्टी रोड, पुरानी घास मंडी, शुक्ल कुंड रोड, टी.बी. अस्पताल रोड़ आदि क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने मौके पर उपस्थित सफाई निरीक्षकों/सहायक सफाई निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये कि वे अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें और यदि किसी क्षेत्र में कोई समस्या है तो उसका भी तुरंत निपटान करें। जहां पर कुड़ा-कर्कट के ढेर हैं, उन स्थानो से कुड़ा उठाना भी सुनिश्चित करें।