- संजीव बंसल /समय की ताकत
कुरुक्षेत्र 22 दिसम्बर, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में 25 दिसम्बर को वैश्विक गीता पाठ में 55 हजार विद्यार्थी आनलाईन प्रणाली से जुडक़र एक नया इतिहास बनाने जा रहे है। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ जहां प्रदेश के 22 जिलों के 55 हजार विद्यार्थी आनलाईन प्रणाली से जुड़ेंग वहीं, देश-विदेश के लोग भी भारतीय समयानुसार वैश्विक गीता पाठ करेंगे। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा के ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे 108 विद्यार्थी वैश्विक गीता पाठ में 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ ही पूरा विश्व वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेगा।
मंगलवार को पुरुषोतमपुरा बाग में गीता निकेतन आवासीय स्कूल के साथ-साथ अन्य स्कूलों के 108 विद्यार्थियों ने 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होने वाले वैश्विक गीता पाठ का अभ्यास किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सभी को एक सूत्र और एक लय में पाठ करने का अभ्यास करवाया गया ताकि 25 दिसम्बर को इस वैश्विक गीता पाठ के साथ एक नया इतिहास बनाया जा सके। इन ऐतिहासिक लम्हों को यादगार बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे है और उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के मार्गदर्शन में तैयारियों को अंतिम स्वरुप देने का प्रयास कर रहे है।
उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में 22 जिलों के 55 हजार विद्यार्थी आनलाईन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ का उच्चारण करेंगे। इस वैश्विक गीता पाठ के लिए प्रत्येक जिले से 50 स्कूलों का चयन किया गया है और प्रत्येक स्कूल से 50 विद्यार्थी वैश्विक गीता पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मध्यनजर इस वर्ष अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 के निर्धारित कार्यक्रमों को आनलाईन प्रणाली से किया जा रहा है। इसलिए श्रद्घालुओं और पर्यटकों को कोविड-19 से बचाव को लेकर महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में आने की जरुरत नहीं है, सभी श्रद्घालु और पर्यटक सोशल मीडिया और आनलाईन प्रणाली से गीता महोत्सव के कार्यक्रमों को घर बैठे ही देख सकते है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के समापन अवसर 25 दिसम्बर को 48 कोस के 134 तीर्थों पर दीप जलाएं जाएंगे और प्रत्येक तीर्थ की ग्राम पंचायत को तीर्थ स्थल पर 1800-1800 दीप जलाने के अपील की गई है। इसी दिन 25 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर तीर्थ पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक दीप जलाने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा कोई भी संस्था दीप जलाने की इच्छुक है तो वह संस्था तीर्थ स्थलों पर दीप जला सकती है।
फोटो कैप्शन-फोटो नम्बर 16 से 19
- गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगितों मेें विद्यार्थियों ने लिया भाग
जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में से ऑन लाईन पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल थानेसर से 11वीं कक्षा के प्रयागराज प्रथम, लेखन प्रतियोगिता में विज्डम वल्र्ड स्कूल से 12वीं कक्षा के संजीव कुमार प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सकेेंडरी स्कूल से 11वीं कक्षा के आदेश प्रथम, श£लोकाच्चारण में गीता निकेतन स्कूल से 12वीं कक्षा की मानसवी प्रथम संवाद प्रतियोगिता में एसएमबी गीता सीनियर सकेंडरी स्कूल से 10 कक्षा के दीपक व खुशवंत प्रथम स्थान पर रहे है।
