कैथल, 3 दिसंबर ( रवि गोयल/ संजीव कौशिक) नगराधीश सुरेश राविश ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा, बल्कि ऑनलाईन व्यवस्था से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व प्रसिद्घ ब्रहमसरोवर के तट पर पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले गीता यज्ञ से होगा। इस गीता यज्ञ का आयोजन 21 दिसम्बर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 को लेकर निर्धारित शैडयूल के अनुसार कार्यक्रम आनलाईन प्रणाली और सोशल मीडिया के जरिए ही पर्यटकों और श्रद्घालुओं तक पहुंचाए जाएंगे। सभी लोग घर बैठे आनलाईन प्रणाली से गीता महोत्सव के कार्यक्रमों को देखे।
यह जानकारी देते हुए नगराधीश ने स्थानीय कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों से बातचीत करते हुए दी। इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल की सचिव व अंतराष्टï्रीय गीता महोत्सव 2020 की नोडल अधिकारी डॉ. जी. अनुपमा ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 48 कोस की परीधि में पडऩे वाले सभी जिला के अधिकारियों से चर्चा की। नगराधीश ने बताया कि इस वर्ष सभी कार्यक्रम आनलाईन प्रणाली, वेब सेमिनार और सोशल मीडिया के जरिए ही आमजन तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 21 से 23 दिसम्बर तक अंतर्राष्टï्रीय गीता वैबिनार का आयोजना किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आनलाईन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा और 25 दिसम्बर को ही सायं 6 बजे जिला के तीन तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, शशी वसुंधरा भी मौजूद रहे।
अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन आगामी 17 से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव को लेकर इस वर्ष गीता जंयती पर ऑन लाईन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में स्कूलों के विद्यार्थी व आम जनता से कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। यह प्रतियोगिताएं 4 दिसंबर से 21 दिसंबर 2020 तक चलेगी तथा एक दिन में प्रतियोगिता से सम्बन्धित 10 सवाल पूछे जाएंगे और प्रतियोगिताओं में उत्तर देने का समय 24 घंटे का होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्यक्ति को इन्टरनेशनलगीतामहोत्सवडॉटइन वैबसाईट पर लॉग इन करना होगा उसके बाद व्यक्ति प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। इस प्रतियोगिता में 2 श्रेणी बनाई गई है, जिसमें एक श्रेणी में हरियाणा के विद्यार्थी तथा दूसरी श्रेणी में विदेश से व्यक्ति भाग ले सकते है। इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में 3 लेवल बनाएं गए है जिसमें ब्लॉक लेवल, जिला लेवल और राज्य स्तर पर लेवल बनाया गया है। इन्हीं 3 लेवलो में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली बार ऑन लाईन प्रतियोगिता में बेस्ट प्रफोर्मर और बेस्ट मोटीवेटर का पुरस्कार ब्लॉक लेवल, जिला लेवल और राज्य स्तर पर दिया जाएगा।