कैथल, 03 दिसंबर ( रवि गोयल/ संजीव कौशिक ) अपराधी व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत सीआईए-1 पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त के दौरान गांव बात्ता क्षेत्र से एक आरोपी को 12 बोर अवैध पिस्तौल सहित काबु करके गिरफतार कर लिया गया। वीरवार को आरोपी अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में शाम के समय हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार, एचसी मनीष कुमार, एचसी अजीत सिंह तथा सिपाही संदीप कुमार की टीम कैलरम बस अड्डे पर पहुंची। सहयोगी सुत्रों से एक गुप्त जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा चौशाला रोड बात्ता पर दबिश दी गई, तो वहां से एक संदिगध युवक द्वारा पुलिस को देखकर खेतों के रास्ते फरार होने की कोशिश की गई। जिसे सतर्क पुलिस द्वारा काबु कर लिया। पूछताछ के दौरान संदिगध की पहचान मोहन लाल उर्फ मोनु निवासी बात्ता के रुप में हुई, जिसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। थाना कलायत में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे सीआईए-1 पुलिस के एचसी संजय द्वारा गिरफतार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।