शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट
November 25, 2020
निर्बाध, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था कायम रखने हेतू उठाए गये समुचित कदम,
7 इंटरस्टेट व 16 इंटरडिस्ट्रिक सहित 23 पुलिस नाको पर समुचित सख्या में पुलिस बल तैनात
किसी भी स्थिती से निपटने हेतू एक महिला रिजर्व सहित 7 रिजर्व गठित
नागरिक पुलिस प्रशासन का करें सहयोग : एसपी शशांक कुमार सावन
रवि गोयल/ समय की ताकत
कैथल, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आमजन से जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, तथा कोरोना महामारी के चलते हुए अति आवश्यक होनें पर ही घर से निकलें। पुलिस द्वारा निर्बाध, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था कायम रखने का समुचित प्रबंधन किया गया है, परंतु फिर भी आमजन से अपील की जाती है कि 26 नवंबर को बेवजह सफर करने से बचें, ताकि जाम की स्थिति में परेशानी से बचा जा सके। विदित रहे कि विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 26 नवंबर से दिल्ली घेराव करने की चेतावनी के मद्देनजर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतर राज्य व अंतर जिला नाके सील किए गये हैं। एसपी शशांक कुमार सावन द्वारा 25 नंवबर को विभिन्न नाकों तथा अन्य स्थानों पर डयूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चैक करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिले की जो सीमाएं पंजाब बोर्डर से लगती है, वहां बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था सहित पुलिस नाके लगा दिए गये है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निष्ठा पूर्वक कर्तव्यापालना करते हुए सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखें। पुलिस का प्रयास रहेगा कि आने वाले इन दिनों में आमजन को कोई असुविधा न हो, तथा आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं बाधित न हो। जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया हैं। विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल सहित प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं जो कि शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिती पर समुचित नजर रखेंगे। विदित रहे कि जिलाधीश सुजान सिंह ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 21, 22 (1) व 23 (2) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए डमौस्ट्रेशन, धरना, रोड जाम, मंडी बंद व अन्य आपातकालीन परिस्थितियों कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी/डयूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की 30 नवंबर तक डयूटी लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीएसपी की डयूटियां रहेंगी। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर 23 विशेष नाकों सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी निरंतर सजगता के साथ कर्तव्यपालन करेंगे। आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले संदिगध वाहनों तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा निरंतर पैनी नजर रखी जाएगी। दिल्ली की तरफ जाने वाले किसानों को हथियार, लोहा रॉड, हाकी, बैट, स्टीक, लाठी, डंडे ईत्यादि लेकर नहीं चलने दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में निरंतर सुदृढ कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गये है, जो निरंतर रुप से पुलिस कंट्रोल रुम की मार्फत स्थिती बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते रहेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर फायर ब्रिगेड, एंबुलैंस, क्रेन वाहन तथा वाटर कैनन गाडियों को तैनात किया गया है, जिन पर वाकी-टाकी सैट सहित विशेष रुप से एक-एक पुलिस कर्मचारी की भी डयूटी लगाई गई है। सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिम्मेवार होंगे। सडक़ के आसपास होटल/ढ़ाबों पर कोई सङ्क्षदगध वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने करने की किसी को भी ईजाजत नहीं दी जाएगी, तथा पुलिस आम-जन के जान-माल तथा सर्वजनिक संपत्ती की सुरक्षा हेतू पूर्ण रुप से सतर्क है। डयूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हैल्मेट, बॉडी प्रोटैक्टर, कैन-शिल्ड सहित अन्य एंटी राईट एक्यूपमैंट से लैस रहने के निर्देश दिए गये है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा सुदृढ व सुचारु कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए टटियाना, कमहेड़ी, उपली रोड़ अरनौल, चीचड़ थेह खरकां, कसौर, अजीमगढ़ तथा संगतपुरा में समुचित बैरीकेट व्यवस्था सहित 7 इंटरस्टेट पुलिस नाकों के अतिरिक्त 16 अन्य इंटरडिस्ट्रिक नाके स्थापित किए गये है। सभी 6 डीएसपी के साथ एक-एक रिजर्व के अतिरिक्त एक महिला रिजर्व सहित 7 पुलिस रिजर्व किसी भी स्थिती से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को सभी पुलिस नाकों सहित विभिन्न स्थानों पर डयूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चैक करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए गये।