नरवाना, 8 नवम्बर (मोहित बंसल) नरवाना क्लब नरवाना के प्रांगण में मल्टीपरपज हॉल और स्पोर्ट्स हाल बनाने के लिए भूमि पूजन चेयरमेन दिल्ली कोऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन दिल्ली सरकार राजेश गोयल द्वारा सहपत्नी विमलेश और आई सी बंसल उद्योगपति ने किया कार्यक्रम में
चेयरमैन राजेश गोयल ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही और कलब को समाज का अंग बताने के साथ-साथ संस्था को समाजिक रूप से चलाने की सलाह दी। हर तरह से तन मन धन से साथ देने का आश्वासन भी दिया । विमलेश पत्नी राजेश गोयल ने संस्था में सुंदर माहौल बनाने की बात कही, जहां पर पूरा परिवार हर हफ्ते आकर खेल सके, मन की बातें कर सकें, बच्चों के मनोरंजन के सभी साधन यहां पर उपलब्ध करवाने को कहा।
प्रधान सतीश मोदी ने क्लब की गतिविधियों के बारे में और आगे की प्लानिंग के बारे में बताया । क्लब संरक्षक राजेश चौधरी ने सभी क्लब के वरिष्ठ मेंबरों, पुराने मेंबर और नए मेंबरों का वेलकम किया और सभी के साथ से क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। विनोद गर्ग जो कि संस्था के वरिष्ठ मेंबर हैं उन्होंने राजेश गोयल के बारे में संस्था को बताया । सचिव योगेंद्र पाल गुप्ता ने सभी वरिष्ठ मेंबरों को सम्मानित किया गया । भूमि पूजन सुभाष शास्त्री ने करवाया। एडवोकेट संजय सिंगला ने मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक राजेश चौधरी, प्रधान सतीश मोदी, उप प्रधान प्रदीप गुप्ता, सचिव योगेंद्र पाल गुप्ता, कैशियर विकास गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेट्री अमित गोयल, एडवोकेट संजय सिंगला व अन्य वरिष्ठ मेंबर डॉक्टर विनोद गुप्ता, दीवान बालकिशन, एडवोकेट एमपी गुप्ता, रवि शंकर, पूर्व प्रधान सुरेश पप्पू ,पूर्व पार्षद रोहतास सिंगला और विशेष रुप से उपस्थित मंडी प्रधान जयदेव बंसल, डॉ बिन्दलिश, भगवती क्लब प्रधान अनूप गोयल, बंसी भाई ,अजय गर्ग ,संजय जैन ,सतीश गोयल, भावेश, अंकित गोयल, धर्मवीर गोयल ,आशु गुप्ता ,शशी मित्तल व अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे ।