दो लापता

संजीव बंसल / समय की ताकत

कुरुक्षेत्र , जिला कुरुक्षेत्र से दो के लापता होने का मामला सामने आया है।  बलदेव सिंह पुत्र जोना राम वासी लौहार माजरा ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का संदीप उर्फ लाडी उम्र 20 साल दिनांक 9 नवम्बर 2020 को कोहिनूर होटल उमरी से लापता है।जिसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश कर ली लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका| जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी।

एक अन्य मामले में थाना शाहबाद के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नि उम्र 27 साल दिनांक 17 नवम्बर 2020 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है| जिसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश कर ली लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी।