संविधान दिवस पर नगराधीश सुरेश राविश ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पढ़ी भारत के संविधान की प्रस्तावना



संजीव कौशिक/समय की ताकत

कैथल, 26 नवंबर,  संविधान दिवस के उपलक्ष में वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से देश के राष्टï्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों के साथ मिलकर भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस श्रृंखला में नगराधीश सुरेश राविश ने लघु  सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल मेंं विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इस ऑनलाईन कार्यक्रम में शामिल होकर जिला स्तर पर संविधान दिवस मनाते हुए प्रस्तावना पढ़ी कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठïा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्टï्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई.को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस अवसर पर डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीडीए डॉ. कर्मचंद, तहसीलदार सुदेश मेहरा, डीआईओ दीपक खुराना के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।