कुरूक्षेत्र, जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार| थाना शाहबाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में हरीश पुत्र गणेश वासी डेहा कॉलोनी शाहबाद को डेहा कॉलोनी शाहबाद में जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करते हुए काबू करके उसके कब्ज़ा से 840 रूपये बरामद किये| आरोपी के विरुद्ध थाना शाहबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| जिसको बाद में पुलिस बेल पर रिहा किया गया। थाना शहर पेहवा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में जगजीत सिंह पुत्र मदन लाल वासी हमीरा फार्म पेहवा को फौजी प्लाट पेहवा में जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करते हुए काबू करके उसके कब्ज़ा से 1540 रूपये बरामद किये| आरोपी के विरुद्ध थाना शहर पेहवा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| जिसको बाद में पुलिस बेल पर रिहा किया गया।